जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिलीप उईके के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला आरक्षक का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी कराया। पीड़िता की शिकायत पर डौंडी पुलिस ने दिलीप उईके के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला कायम किया है।
जानकारी के मुताबिक दिलीप उईके वर्तमान में बीजापुर जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
