छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां प्रसव के लिए एक महिला अस्पताल पहुंची थी। वह घंटों प्रसव पीड़ा से तड़पती रही, लेकिन अस्पताल में कोई भी स्टॉफ या डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे।

अस्पताल परिसर के फर्श पर कुछ देर बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला ने खूद ही फर्श को साफ किया। फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों ही अभी स्वास्थ्य है।
महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म:
वहीं 7 अगस्त को जगदलपुर जिले के महारानी अस्पताल में भी एक महिला ने चार जुड़वा नवजात शिशुओं को जन्म दिया। अब तक आपने जुड़वा बच्चों के जन्म की खबरें तो खूब सुनी होगी, तीन बच्चों के जन्म की खबर भी सुनी होगी। लेकिन अगर एक साथ चार बच्चे जन्म ले तो मामला चर्चा में जरूर आ जाता है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है हां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
पूरा परिवार खुशी से झूम उठा:
बताया जा रहा है कि, सुकमा जिले की दशमी कवासी के चार जुड़वा शिशुओं के जन्म के बाद से पूरा अस्पताल खुशी से झूम उठा है। चारों जुड़वा बच्चे स्वस्थ व तंदुरुस्त बताये जा रहे हैं। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की संवेदनशील सेवाओं को सबने सराहना किया है। चार शिशुओं में 2 लड़के और 2 लड़कियां है।
इस अस्पताल में हुआ था जन्म:
मामला जगदलपुर जिले के महारानी अस्पताल का बताया जा रहा है, यहां रहने वाली एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया। इस नायाब मौके पर परिवार में खुशी की लहर दिख रही है। राहत की बात यह है कि चारों बच्चे बिल्कुल सेहतमंद हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
