छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद के दौरान एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि यह हत्या मोबाइल के लेनदेन को लेकर हुई झड़प में हुई है।

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। खूनी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

यह पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मनोहर लॉज के सामने ज्वालीनाला पुल के पास की है। जानकारी के अनुसार, मृतक दादू उर्फ दीपक साहू और आरोपी गणेश रजक के बीच मोबाइल के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के दौरान दोनों में बहस बढ़ गई, जो आगे जाकर मारपीट में बदल गई। इस झड़प में आरोपी गणेश ने दीपक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया।
वहीं मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश रजक को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
