छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh के बालोद (Balod) में सड़क सुरक्षा (Road Safety) को लेकर जिला प्रशासन अब एक नए अंदाज में जनजागरूकता फैला रहा है. पेट्रोल पंपों पर चल रहे “No Helmet, No Petrol” अभियान की तर्ज पर अब शराब दुकानों में भी हेलमेट को लेकर अपील शुरू हो गई है.

सड़क सुरक्षा को लेकरबालोद प्रशासन की अनोखी पहल
बालोद प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में अनोखी पहल शुरू की है. यह पहल शराब दुकानों पर की जा रही है. जिला प्रशासन के आदेश पर शराब दुकानों पर हेलमेट पहनने के लिए चेतावनी जारी की गई हैं. यह अनोखी पहल पेट्रोल पंपों पर चल रहे “No Helmet, No Petrol” अभियान की तर्ज पर की गई है.
आबकारी अधिकारी को दिए गए निर्देश
जिला प्रशासन ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी मदिरा दुकानों के अहातों में ऐसे संदेश लगाए जाएं, जो दोपहिया वाहन से शराब खरीदने आने वाले लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें.
बालोद प्रशासन ने नागरिकों से की अपील
हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि यह कोई कानूनी पाबंदी नहीं है. ‘हेलमेट नहीं तो शराब नहीं’ जैसी व्यवस्था लागू नहीं की गई है. यह केवल एक जनहित पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि हादसों के समय सिर की गंभीर चोटों से बचा जा सके.
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि चाहे वो कहीं भी जा रहे हों. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और सुरक्षित यात्रा को अपनी आदत बनाएं.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
