न्यायधानी के सरकंडा मुक्तिधाम स्थित शिवदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित पीडब्ल्यूडी सब-इंजीनियर की परीक्षा के दौरान ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में हाईटेक नकल का भंड़ाफोड़ हुआ है, जब परीक्षा केंद्र में बैठी युवती को रंगे हाथ पकड़ा गया।

जांच में सामने आया कि ऑटो में बैठी उसकी साथी वॉकी-टॉकी व वीडियो कॉल के जरिए सवाल-जवाब करवा रही थी, जबकि परीक्षा में बैठी युवती कैमरे द्वारा प्रश्न पत्र दिखा रही थी।
जशपुर से दबोची गईं दोनों युवतियां
स्थानीय एनएसयुआई कार्यकर्ताओं ने हाल में बैठी धोखेबाज को फ्लैग ऑफ किया। दोनों जशपुर जिले की युवतियां धर दबोची गईं, जिनके साथ बड़ी नकल मंडली का लिंक होने की आशंका जताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद शासन द्वारा तुरंत जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
