बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के बाद नाबालिग लड़की की मौत, सेक्स के दौरान हुई थी ब्लीडिंग…
राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। यह घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई।
लड़की जहानाबाद की रहने वाली थी। 10 दिन पहले ही उसकी मुलाकात मसौढ़ी के एक लड़के से हुई थी। लड़का भी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर लड़की के साथ संबंध बनाए। सेक्स के दौरान लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की की जहानाबाद स्टेशन पर 10 दिन पहले मुलाकात हुई थी। लड़के ने शुक्रवार को लड़की को पटना बुलाया था। फिर करबिगहिया क्षेत्र में स्थित अपने दोस्त के घर ले गया।
वहां पर लड़का और लड़की दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। तभी लड़की को बहुत तेज ब्लीडिंग (खून निकलना) होने लगी। इसे देखकर लड़का घबरा गया। वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जब लड़की को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जक्कनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि फर्द बयान आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घर में पिता के पास जाने का बोलकर निकली थी लड़की
लड़की के दादा ने बताया कि उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। उसके पिता बढ़ई मिस्त्री हैं। वह अपने पिता के पास जहानाबाद जाने के लिए बोलकर घर से निकली थी। वह पटना कैसे पहुंच गई इसकी परिवार वालों को जानकारी नहीं है। पुलिस ने जिस लड़के को पकड़ा है, उसे भी परिवार में कोई नहीं जानता है। दादा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वह पटना पहुंचे तो पोती के मरने की जानकारी हुई।
- सारंगढ़ : शिक्षा के मंदिर का ‘सफाईकर्मी’ परोस रहा नशे का जहर..!महिलाओं ने कोतवाली थाना में की शिकायत .. - March 14, 2026
- राष्ट्रीय मानकों की कसौटी पर भेड़वन स्वास्थ्य केंद्र, 16-17 मार्च को होगा बड़ा मूल्यांकन… - March 14, 2026
- गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, जलावर्धन कार्यों का किया निरीक्षण… - March 14, 2026
