छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दिन दुष्कर्म की खबर निकलकर सामने आती है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।

अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गांधीनगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की को धमकी दी और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को बताई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तर
बेटी के मुंह से आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तत्काल बच्ची को लेकर गांधीनगर थाने पहुंचें और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
