मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 29 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर मरवाही पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पीड़िता के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रही थी लेकिन उसकी शिकायत पर अब जाकर कार्रवाई की गई। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने कार्यस्थल पर जाती है तब ग्राम अमलडीहा निवासी हेतराम गोंड़ उसका रास्ता रोककर अश्लील हरकतें करता है और मानसिक रूप से परेशान करता है।
मरवाही थाना प्रभारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि महिला की शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपी हेतराम गोंड़ के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया की जा रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
