कवर्धा जिले के खड़ौदा खुर्द गांव में एक सियार ने महुआ बीनने गए ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे 5 लोग घायल हो गए। कवर्धा जिले के खड़ौदा खुर्द गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीणों पर एक सियार ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में 2 महिला समेत 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण महुआ बिनने के लिए सुबह जंगल की ओर गए थे, तभी अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार के हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद किसी तरह ग्रामीणों ने एक-दूसरे की मदद से जान बचाई और घायल अवस्था में गांव लौटे। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
