राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चिखली इलाके से पशु क्रूरता की बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। 30 मई, शुक्रवार को दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच, दो युवक एक जिंदा काले रंग के कुत्ते को बाइक से रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह नज़ारा इतना क्रूर और अमानवीय था कि राहगीरों की रूह कांप उठी। पूछे जाने पर बाइक सवारों ने कहा कि कुत्ता भौंकता है और काटता है, इसलिए उसे सज़ा दी जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों में से दो युवकों ने साहस दिखाते हुए उन्हें बीच रास्ते में रोका।
इस अमानवीय व्यवहार का विरोध किया। इस पर दोनों आरोपी युवक वहां से बाइक लेकर भाग गए, और कुत्ता भी घायल अवस्था में वहां से चला गया। सूत्रों के अनुसार, कुत्ते को गंभीर चोटें आई हैं, और उसे अब तक ढूंढा नहीं जा सका है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक चिखली इलाके के ही निवासी हैं। यह घटना पशु प्रेमियों और आम लोगों में गहरी नाराजगी का कारण बनी हुई है। लोगों का कहना है कि ऐसी हिंसक प्रवृत्तियाँ समाज में बढ़ते अपराधों का संकेत हैं। इस घटना को लेकर एक लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है, और पशु कल्याण संगठनों ने बाइक नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
