अवैध संबंध के शक में युवक ने बहनोई के साथ मिलकर चार माह की गर्भवती पत्नी को हंसिया से पेट फाड़कर मार डाला। हत्यारोपितों ने घर के पीछे गोबर के ढेर में शव दबा दिया।

दूसरे दिन शनिवार को पति ने थाने पहुंच कर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने शव बरामद कर पति को जेल भेज दिया।
फरार दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इंदरगढ़ क्षेत्र के 35 वर्षीय रजनीकांत नागर की वर्ष 2014 में मैनपुरी के बेवर में गांव जनौरा निवासी 32 वर्षीय बबली पुत्री रामशरन से शादी हुई थी। बबली के तीन बच्चे हैं और वह चार माह की गर्भवती थी। गर्भ ठहरने के बाद से रजनीकांत लगातार बबली को बच्चा उसके प्रेमी का होने का ताना देता था।
शुक्रवार रात रजनीकांत, पत्नी बबली, तीनों बच्चों, पिता गन्नी व मां के साथ एक शादी में गया था। वहां उसका बहनोई सुरेंद्र मिला, शराब के नशे में रजनीकांत ने उसको अपना संदेह जताया। समझाने के बजाय उसने रजनीकांत को हत्या के लिए उकसाया। रात करीब 11 बजे रजनीकांत, बबली, बच्चों व बहनोई सुरेंद्र के साथ घर आया। पिता गन्नी और मां शादी में रुक गए।
बच्चों और बबली के सो जाने पर सुरेंद्र ने बबली का मुंह दबाने के बाद सिर पर ईंट से कई वार किए। रजनीकांत ने हंसिया से कई वार करके उसका पेट फाड़ डाला। घर के पीछे गोबर के ढेर में दोनों ने शव दबाकर ऊपर घास और झाड़ियां डाल दीं।
पिता और मां के पहुंचने पर रजनीकांत ने बताया कि बबली रात को प्रेमी के साथ भाग गई। सुबह करीब 10 बजे थाने पहुंच कर उसने गुमशुदगी दर्ज कराई। पूछताछ में एसओ पारुल चौधरी को शक हुआ। सख्ती करने पर रजनीकांत ने हत्या की बात उगल दी।
एएसपी अजय कुमार ने बताया कि सुरेंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने हंसिया और खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
