भले आज के समय को मार्डन जमाना कहा जा रहा हो, लेकिन रिश्तों की अहमियत आज के दौर में बिल्कुल खत्म हो गई है। छोटे-बड़े का तो लिहाज ही खत्म सा हो गया है। हैरानी तो तब होती है, जब लोग रिश्तों की मर्यादा तोड़ अपनों से ही शादी कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आया है। यहां एक दुल्हन को उसी का जीजा शादी के तीन दिन बाद भगा ले गया। दुल्हन करीब पांच लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिंवार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया- 17 मई को मेरे बेटे की शादी हुई थी। 18 मई को बरात लौटी। 19 मई की रात करीब आठ बजे दुल्हन का जीजा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार से आया और दुल्हन को जबरदस्ती ले गया। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन करीब पांच लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि दुल्हन को अपने साथ ले जाने वाला शख्स रिश्ते में उसका जीजा है। दुल्हन के पति और सास ने इसकी विरोध किया तो जीजा ने उन्हें धमकाया।
दोनों पक्षों से पूछताछ जारी
बिंवार एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दुल्हन को उसके जीजा के गांव से बरामद कर लिया गया है। लेकिन जीजा अभी फरार है। उसकी और उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। दुल्हन वाकई में पांच लाख के जेवरात साथ ले गई है या नहीं, उसकी भी तफ्तीश की जा रही है। साथ ही दुल्हन के आरोपों की भी जांच जारी है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
