छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए होने के साथ-साथ शाम को हल्की बारिश भी हो रही है। बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

वहीं मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। इतना ही नहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में भी जमकर बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। इतना ही प्रदेश में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकरी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, भिलाई, बलौदाबाजार समेत बस्तर संभाग के जिलों में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश होगी। बता दें कि, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
