प्रेम प्रसंग में मां ने की 4 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, चेहरा दांत से चबा डाला, शव को बाबा के पास रख आई…
यूपी के कानपुर में मां ने अपने मासूम बच्चे को निर्ममता से मार डाला। नर्वल में रविवार को प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। कत्ल के बाद मासूम के चेहरा और पीठ दांतों से चबा लिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को बचाने के लिए बेटे का शव उसके बाबा के पास जाकर रख दिया। बाबा की नींद खुली तो पौत्र को देख परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी ने जांच की। महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रतापपुर गांव निवासी किसान सुशील यादव की कुछ साल पहले फतेहपुर के खागा निवासी मनीषा से शादी हुई थी। सुशील का आरोप है कि एक महीने पहले मनीषा गांव के ही रहने वाले प्रेमी के साथ भाग गई थी। खोजबीन की गई तो तीन दिन पहले उसकी जानकारी मिली। दबाव बनाकर सुशील उसे घर लाए। मनीषा प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। रविवार देर रात सुशील घर पर नहीं था। सुशील के पिता फूल सिंह छत पर लेटे हुए थे। इस बीच मनीषा ने अपने चार साल के बेटे अनिरुद्ध की उसके गले में बंधे ताबीज के धागे से गला कसकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बचने के लिए शव को छत पर सो रहे बाबा के पास लिटा आई। बाबा आंख खुली तो शव को पास लिटा देख चौंक गए। घरवालों को जानकारी दी। चीख पुकार मच गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मौके से कई साक्ष्य मिले हैं। शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
