छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि डंडे और बेल्ट से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया है।

घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना डभरा थाना क्षेत्र के फरसवानी गांव का है। दरअसल, युवक नशे की हालत में अपनी पत्नी से मारपीट करता था। जिसके बाद उनकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। तभी युवक अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल पहुंच गया। जहां युवक को डंडे और बेल्ट से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
