बिलासपुर. प्रदेश के अन्य हिस्सों के अलावा आज बिलासपुर में भी अचानक मौसम का मिजाज बदला. शहर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 3:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार आंधी के साथ बारिश भी हुई. वहीं रतनपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किशोर झुलस गए, जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं दूसरे का इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी यह हादसा हो गया.
आंधी-बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए हैं. कहीं-कहीं बिजली तार भी टूट गए गए हैं. शहर समेत आसपास इलाके में बीते 3 घंटों से बिजली आपूर्ति भी ठप हो चुकी है. शहर के तारबाहर क्षेत्र में बीच सड़क पर होर्डिंग भी गिरे हैं. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है.
दो किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आए. इसमें से इलाज के दौरान 16 वर्षीय योगेश यादव की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, योगेश रतनपुर क्षेत्र के भरहीडीह का रहने वाला था. एक अन्य छात्र 14 वर्षीय कुलदीप साहू का इलाज जारी है.
घायल बेलपान हरदी का रहने वाला है. कुलदीप गर्मी की छुट्टी में बुआ के यहां घूमने आया था. आंधी-बारिश के बीज दोनों बच्चे आम के पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी यह हादसा हुआ. घायल कुलदीप को उपचार के लिए सामुदायिक स्वस्थ केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
