राजधानी रायपुर में युवकों का गैंगवॉर तो आम बात है. लेकिन अब राजधानी रायपुर में युवतियों के एक गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और पीड़िता का दावा है कि उसे पंच (मुक्का) भी मारा.

इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
दरअसल राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भावना नगर में एक फैशन डिजाइनर युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. घटना 3 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने घर पर नहाने गई थी.
पीड़िता, जो मूलतः ओडिशा के बोलांगीर जिले की रहने वाली है और पिछले सात वर्षों से रायपुर में रहकर फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही है, ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि पिछले एक माह से वहां एक मकान में किराए पर रह रही है.
शिकायत के अनुसार, घटना के दिन पीड़िता की एक सहेली ने फोन कर कपड़े लेने की बात कही. उस समय पीड़िता पार्लर में थी, इसलिए उसने कोमल को घर आने से मना कर दिया और शाम करीब 6 बजे वह घर लौटी. नहाने से पहले उसने अपनी पांच सोने की अंगूठियां टी-टेबल पर रख दी थीं. इसी दौरान उसकी एक अन्य सहेली घर पर मौजूद थी.
नहाने के दौरान अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई. उसने दरवाजा खोला, तो सभी आरोपियां घर में घुस आईं. पूछताछ के बाद उन्होंने बाथरूम का दरवाजा लात मारकर खोल दिया और पीड़िता से उसकी एक अन्य सहेली के बारे में सवाल करने लगी. इसी बीच आरोपितों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और उसके बाल खींचते हुए बाथरूम से बाहर लाकर मारपीट शुरू कर दी.
मारपीट के दौरान पीड़िता की गले की सोने की चैन गिर गई और शरीर पर चोट के निशान आए. पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उसे भी धक्का दिया गया. पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद जब उसने घर का जायजा लिया तो उसकी पांच अंगूठियां, एक सोने की चैन, दराज में रखे ₹30,000 नकद और एक iPhone भी गायब मिला.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
