कोरबा। उरगा पुलिस ने एक ठगराज को गिरफ्तार किया है. जिसने कई लोगों को अपने जाल में फांसकर लाखों के ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी का नाम शहजादा खान उर्फ राजू है, जो गेवरा बस्ती का निवासी है.
आरोपी वर्तमान में बिलासपुर के ग्राम चिल्हाटी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निवास करता है. जिसे कोरबा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अब तक की जानकारी के अनुसार शहजादा खान के खिलाफ कई लोगों ने शिकायत की है. हाल ही में उसने उरगा थाना के गांव सुखरीखुर्द निवासी घसिया बरेठ से ठगी की थी.आरोपी ने घसिया बरेठ से यह कहकर सवा लाख रुपयों की ठगी कर ली कि उसकी जज और पुलिस के बड़े अधिकारियों से अच्छी खासी जान पहचान है.पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद उसके बेटे को आसानी से छुड़वा देगा. घसिया बरेठ उसके झांसे में आ गया.

अलग अलग किश्तों में 1 लाख 25000 रुपए उसे दे दिए,लेकिन उसका बेटा जेल से बाहर नहीं आया. उरगा के घसिया से पहले ठग ने नगोईखार दर्री निवासी सरवंस सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया था. जहां पत्नी के साथ मिलकर उसने आबकारी विभाग में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख रुपए ठग लिए थे. ऐसा ही कुछ बांकीमोंगरा निवासी सुशीला महंत के साथ ही हुआ, जिससे आरोपी ने उद्योग विभाग से 15 लाख रुपयों का लोन दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपयों की ठगी कर ली थी. इसी तरह की घटना बिलासपुर के मोपका निवासी संदीप यादव के साथ भी हुई, जहां सरगुजा में कार्यरत पत्नी का स्थानांतरण कोरबा कराने के नाम पर आरोपी के द्वारा एक लाख रुपयों की ठगी कर ली गई थी.आरोपी के द्वारा कोरबा की एक महिला शिक्षाकर्मी की नौकरी से बाहर निकलवा देने की भी धमकी दी जा रही थी. जिसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ था.
वर्जन
शहजादा के नाम पर अगल अलग लोगों ने ठगी की शिकायतें की हैं. जिसे पकड़ लिया गया है. पूछताछ जारी है, और भी कई मामलों के के खुलासे होने की उम्मीद है. ठगी के धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.- रविंद्र मीणा, कोरबा साइबर सेल के प्रभारी , कोरबा
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
