सारंगढ़: नवोदय एवं सैनिक स्कूलों जैसे संस्थानों में भविष्य सुरक्षित करने की यात्रा शुरू करने के लिए व्यापक तैयारी की आवश्यकता होती है। सही मार्गदर्शन से ही आपका बच्चा अपनी तैयारी के लिए संपूर्ण समर्थन प्राप्त करता है। उपरोक्त परीक्षा कम समय में सही सिलेबस अध्ययन सामग्री और योग्य एवं अनुभवी शिक्षक सटीक तैयारी से ही संभव है।
एक तरफ अधिकांश बच्चे गर्मी की छुट्टी को बेवजह घूमने खेलने या खेलने में व्यर्थ करते हैँ वही कुछ अविभावक इन छुट्टियों का सदुपयोग कराते हुए अपने नौनिहालों को भविष्य की तैयारी हेतु नवोदय और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते हैँ।
सारंगढ़ के बच्चों के गर्मी छुट्टियों का सदुपयोग करने के उद्देश्य से डी के कोचिंग सेंटर नवोदय एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष कक्षाएं 01 अप्रैल से प्रारंभ की हैँ जिसमे अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्रों को विशेष तैयारी करा रहे हैँ।
अध्यनरत छात्रों के अनुसार कठिन प्रश्नों को भी आसान भाषाओं मे समझाया जा रहा है जिससे वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर चयन करने मे आसानी हो रही है।
कोचिंग संचालक के अनुसार उनका उद्देश्य ग्रीष्मकालीन अवकाश मे बच्चो को कम समय मे सटीक तैयारी कराना है, जिसके लिए सीटे सीमित रखी गयी है ताकि सभी बच्चों पर विशेष ध्यान रखा जा सके, जल्द रजिस्ट्रेशन कराकर अविभावक अपने बच्चों की सीट सुनिश्चित कर सकते हैं।


- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
