नेता की दबंगई व मारपीट से क्षुब्ध होकर किसान ने जहर पीकर आत्महत्या कर लिया था. मामले में परिजनों की नामजद रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता विमल देवांगन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कटगी का है, जहां कांग्रेस नेता विमल देवांगन ने अपने साथियों के साथ दबगंई करते हुए किसान चंद्रिका साहू से मारपीट की थी. घटना से क्षुब्ध किसान ने तत्काल कीटनाशक का सेवन कर लिया था. घटना के तत्काल बाद बाद कसडोल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
मामले में किसान के परिजनों ने विमल देवांगन के साथ उसके साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले में कसडोल पुलिस ने आरोपी विमल देवांगन के साथ उसके अन्य दो साथियों को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
