चेन्नई में बृहस्पतिवार को दो किशोर सहित एक परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक कमरे में चिकित्सक और पेशे से अधिवक्ता उनकी पत्नी का शव मिला, जबकि दूसरे कमरे में दंपति के दो बेटों के शव पाए गए। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की होगी।

घटना तब प्रकाश में आई जब चिकित्सक का वाहन चालक बृहस्पतिवार को अन्ना नगर स्थित उनके आवास पर काम करने आया और संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खोलने पर पुलिस ने देखा कि चिकित्सक बालामुरुगन (52) और उनकी पत्नी सुमति (47) के शव उनके आवास के एक कमरे में थे
जबकि उनके बेटों के शव दूसरे कमरे में थे। थिरुमंगलम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें संदेह है कि बढ़ते कर्ज के कारण इन लोगों ने आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
