छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक ‘एसयूवी’ कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से जा भिड़ी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुई।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण कार डिवाइडर से टकराने के बाद विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।
कार में सवार लोग आरंग की ओर जा रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




