सरगुजा। यूपी के युवक ने सरगुजा के जंगल में पत्नी की हत्या कर पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। क्राइम छुपाने के लिए युवक ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर जीआरपी थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने युवक से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। युवक की निशानदेही पर महिला का जला शव लखनपुर थाना क्षेत्र के जंगल से बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के शहडोल जीआरपी थाने के एसआई देवनारायण बिजोरिया ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, 14 फरवरी की शाम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर निवासी अमरीश कुमार निषाद (32) ने अपनी पत्नी मोनी निषाद (28) के अनूपपुर ट्रेन से गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई। युवक ने रिपोर्ट में बताया कि, उसकी पत्नी वॉशरूम जाने के नाम पर निकली और नहीं लौटी। शहडोल की जीआरपी पुलिस ने अमरीश निषाद से पूछताछ की, तो उसने गोलमोल जवाब दिया। युवक पर जीआरपी पुलिस को शक हुआ।
पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने सरगुजा के कुंवरपुर जंगल में पत्नी की हत्या करना और शव को जलाने की जानकारी दी। शहडोल जीआरपी पुलिस अमरीश निषाद को लेकर सरगुजा पहुंची। उसकी निशानदेही पर लखनपुर थाने के कुंवरपुर में मोनी निषाद का कंकाल बरामद किया है। मामले की रिपोर्ट जीआरपी थाने के एसआई ने लखनपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मोनी निषाद के कंकाल को जांच के लिए भेज दिया है। लखनपुर पुलिस ने मामले में अमरीश निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, उसकी पत्नी मोनी निषाद दूसरी लड़की से उसका अवैध संबंध होने के शक पर विवाद करती थी। इसे लेकर उनके बीच आए दिन झगड़ा होता था। इससे परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई। पुलिस जांच में पता चला कि, अमरीश निशाद पत्नी मोनी निशाद को घुमाने के बहाने 11 फरवरी को सरगुजा के कुंवरपुर क्षेत्र में लेकर गया था। 11 फरवरी की दोपहर वह पत्नी को कुंवरपुर जंगल में घुमाने के बहाने लेकर गया। वहां उसने शॉल से मोनी का गला दबा दिया। जब उसकी मौत हो गई, तो पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। हत्या के बाद वो शहडोल पहुंचा और 14 फरवरी को पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी पुलिस को युवक पर शक हुआ और वह जांच में पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(2) के तहत अपराध किया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
