बिलासपुर। जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकती लाश मिली है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय सुरेन्द्र विश्वकर्मा रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसकी पत्नी ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखने पर सुरेन्द्र का शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
