रायपुर। रायपुर के एक निजी हास्पिटल में मंगलवार इलाज के दौरान पेंशेंट की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बाईपास सर्जरी के लिए के बाद मरीज को होश नहीं आया है।

पेशेंट का जो भी इलाज किया गया उसकी जानकारी भी नहीं दी गई। अस्पताल में हंगामा होने की सूचना पुलिस को पहुंची और बाद में पुलिस ने मामले को शांत करवाया। पेंटेंश के बेटे शब्बीर रिजवी ने बताया कि हमें लोगों ने कहा था कि डॉ वसीम खान ने नया है उससे ऑपरेशन नहीं करवाए लेकिन फिर भी बड़ा अस्पताल है और अस्पताल का नाम बड़ा है इस बात को देखते हुए इलाज करवाने के लिए आए थे।
मृतक पेशेंट रफीक रिजवी के बेटे शाबिर ने बताया कि वे अपने पिता का बाईपास सर्जरी के करवाने के लिए आए थे। इस दौरान डॉक्टर ने पैर में डॉप्लर डालकर उसे पंचर किया। डॉप्लर के कारण उनके पिता के पैरों की नसों में खून जाना बंद हो गया। लेकिन इस बात की जानकारी डॉक्टरों ने नहीं दी। और उन्हें आईसीयू के अंदर पेशेंट को लावारिस छोड़ दिया गया। पेशेंट के बेटे ने बताया कि हमने दूसरे डाक्टरों जब मेरे पापा के पैर की फोटो दिखाई तो दूसरे डॉक्टर ने कहा कि पैर में सीरियस गैंगरीन हो गई है। लेकिन यहां कि डॉक्टर ने ये बात हमसे छुपाई। पहले हमें कहा गया कि पैर के टिशू ठीक कर रहे है इसलिए टांका खोला गया है। लेकिन बाद में कहा गया कि पैर के वजह से पूरे शरीर में जहर फैला है।
उसे काटना पड़ेगा फिर उनका पैर भी काट दिया गया। मरीज के बेटे ने कहा कि डॉक्टर ने कहा था कि पैर काटने के बाद सभी हम चीजें सही कर देंगे। लेकिन उसके बाद हमें कहा गया कि पेशेंट की किडनी फेल हो गई है। किडनी ट्रांसप्लांट कर रहे हैं । लेकिन आज अस्पताल की ओर से कहा गया कि हम कुछ नहीं कर पाएंगे। और उनके पिता रफीक रिजवी मौत हो गई। पेशेंट के बेटे ने कहा कि आज डॉक्टरों के लापरवाही के कारण उनके पिता की मौत हो गई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक इलाज के नाम पर 10 लाख रुपए लिए गए हैं वे और भी पैसै मांग रहे है। पिता का गलत इलाज किया है हम डाक्टरों को खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाएंगे और इस मामले में हाईकोर्ट में लेकर जाएंगे।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

