दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 36 वर्षीय आरोपी ने मेला में मिठाई खिलाने के नाम पर पीड़िता से दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी का नाम सुरेश बघेल है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने 11 फरवरी को थाना कटेकल्याण में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी सुरेश बघेल ने उससे कहा कि वो उसे मेला में मिठाई खिलाएगा। इसी का बहाना कर पीड़िता को आरोपी अपने साथ मेले से कुछ दूर ले गया और फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़िता घटना के बाद सीधे थाने पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लिया और वारदात के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम सुरेश बघेल पिता बूदरू राम बघेल 36 वर्ष निवासी कटेकल्याण मझारपारा है। आरोपी को आज न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अर्जुन पटेल, सउनि0 सुनील एक्का, आर. लव कुमार जोशी, उमा शंकर ठाकुर, किशोर सोरागिरी शामिल रहे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
