बिलासपुर: उत्तर भारत के मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है. जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने वाला है, जिससे उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रवाह शुरू हो सकता है.

इससे अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
बता दें, कि छत्तीसगढ़ में 13 फरवरी यानी आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन के समय तेज धूप और हल्की गर्मी बनी रहेगी, जबकि रात का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा.
छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म और सबसे ठंडे स्थान
प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान बालोद में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के गर्म होने का संकेत दे रहा है. वहीं, सबसे कम तापमान बलरामपुर और रामानुजगंज में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात के समय ठंडक का अहसास कराया.
आने वाले दिनों में मौसम का रुख
विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कम होने के साथ ही उत्तर भारत में सर्दी फिर से लौट सकती है. हालांकि, छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में तापमान का हाल
मौसम रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी संभागों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. संभावित अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. दिन के समय गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन रात और सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
