बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में निकाय चुनाव के दौरान आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले मे 2.21 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ाई है। बता दें कि ये कार्रवाई निकाय चुनाव से पहले कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर की गई थी.

जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 7 फरवरी को भाटापारा क्षेत्र के ग्राम सिद्धबाबा के धौराघाट स्थित बोर बाड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान मध्यप्रदेश से लाई गई 1700 शीशियां जब्त की गई।
एक एक शीशी 180 एमएल क्षमता की थी, जिनमें कुल 306 बल्क लीटर शराब भरी हुई थी। आबकारी विभाग ने पूरी मात्रा को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2), 36 और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी रवि कुमार पाठक और जलेश सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मोतिन बंजारे, मनराखन नेताम, दिनेश कुमार साहू समेत आबकारी मुख्य आरक्षक देवी प्रसाद मिवारी, मिर्जा जफर बेग, राधागिरी गोस्वामी और नगर सैनिक दुर्गेशवरी कुर्रे की अहम भूमिका रही।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
