दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से CRPF का एक जवान घायल हो गया है

घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है. एएसपी आर.के बर्मन ने इसकी पुष्टि की है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र स्थित कमलपोस्ट के पास हुई है, जब सुरक्षा बलों के जवान सर्चिंग पर निकले थे. इस दौरान CRPF 231 बटालियन का एक जवान IED की चपेट में आ गया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल जवान को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया जा रहा है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
