छत्तीसगढ़:चोर साधुओं के भेष में बच्चों और महिलाओं का कर रहे थे किडनैप, चीख पुकार से गांव में मचा हड़कंप, पहुंच गई पुलिस…
जिले के भोथली गांव में 5 साधुओं पर ग्रामीणों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि ये साधु बच्चों और महिलाओं को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग इकट्ठा होकर साधुओं का विरोध करने लगे।
गांव के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों साधुओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या वाकई साधु बच्चा चोरी करने की कोशिश कर रहे थे या फिर कोई गलतफहमी हुई है। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
हाल के दिनों में ग्रामीण इलाकों में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
