छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कांकेर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार दोपहर कांकेर और नारायणपुर जिलों की सीमा पर जंगल में मुठभेड़ हुई।
एलेसेला के मुताबिक, क्षेत्र में माओवादियों के उत्तर बस्तर और माड़ संभाग से जुड़े माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल को रविवार को माओवादी विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।
एलेसेला ने बताया कि अभियान के दौरान रविवार दोपहर लगभग 12.30 बजे सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे, तभी माओवादियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई, जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई।
एलेसेला के अनुसार, मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां से एक वर्दीधारी माओवादी का शव, एक एसएलआर राइफल और अन्य सामान बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान जतिन मंडावी के रूप में हुई है, जो माओवादियों की मिलिट्री कंपनी नंबर पांच का सदस्य था और जिसके सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम था।
यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के आठ नक्सलियों को मार गिराने के एक दिन बाद हुई है।
मंडावी की मौत के साथ ही छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक हुई अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। इस दौरान कांकेर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में सबसे अधिक 34 नक्सली मारे गए हैं।
गत 20-21 जनवरी को रायपुर संभाग के अंतरगत गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे।
पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
