भारत के साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कड़ाके की ठण्ड पड़ रही हैं। जाहिर है इस सर्द मौसम में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती हैं। मौसम की इस मार को मद्देनजर रखते हुए पकिस्तान के अलग-अलग प्रांत की सरकार भी स्कूली बच्चों को राहत देते हुए उनके लिए शीतकालीन अवकाश का ऐलान कर रही है।

इसी कड़ी में लाहौर के शिक्षा विभाग ने अपने जारी आदेश में बताया है कि सरकारी और निजी स्कूलों के लिए इस बार 24 दिनों की शीतकालीन छुट्टी तय की गई है। इसकी शुरुआत 20 दिसंबर यानी शुक्रवार से शुरू होकर अगले साल के 10 जनवरी को ख़त्म होगी। शिक्षा विभाग ने बताया है कि चूंकि 11 और 12 जनवरी को शनिवार और रविवार का शासकीय अवकाश है, लिहाजा अब स्कूलों के पट सीधे 13 जनवरी को खुलेंगे।
पड़ रही कड़ाके की ठण्ड
बता दें कि, पाकिस्तान के लाहौर प्रांत का क्षेत्र कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान 0 डिग्री तक गिर गया है। बीते चार दिनों से जारी ठंड के बीच लाहौर बुधवार को सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसका असर भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।
पंजाब में भी छुटियों का ऐलान
कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है। ये छुट्टियां 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक रहेंगी। इसके बाद 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। सर्दी के दिनों में बच्चों को ठंड के बढ़ते प्रभाव से सुरक्षित रखने और उन्हें आराम देने के उद्देश्य से सरकार ने यह फैसला लिया है। ये आदेश शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। पंजाब के सभी सरकारी, निजी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पूरे पंजाब में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं जिन पर ये आदेश लागू होंगे। इसके अलावा स्कूल का समय और सत्र 3 बार बदलता है।
पाकिस्तान के लाहौर में शीतकालीन छुट्टियां कब तक रहेंगी?
लाहौर के शिक्षा विभाग ने इस बार 24 दिनों की शीतकालीन छुट्टियां घोषित की हैं, जो 20 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 10 जनवरी 2025 तक रहेंगी। स्कूल 13 जनवरी 2025 से फिर से खुलेंगे, क्योंकि 11 और 12 जनवरी को सप्ताहांत के छुट्टियां हैं।
पंजाब में शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कब से होगी?
पंजाब राज्य में शीतकालीन छुट्टियां 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक रहेंगी। इसके बाद, 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।
शीतकालीन छुट्टियां सिर्फ सरकारी स्कूलों के लिए हैं या निजी स्कूलों के लिए भी हैं?
यह शीतकालीन छुट्टियां पंजाब राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत यह छुट्टियां सरकारी, निजी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होंगी।
सर्दी के कारण छुट्टियों का ऐलान क्यों किया गया है?
सर्दी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इससे बच्चों को ठंड से सुरक्षा मिलेगी और वे आराम से छुट्टियां बिता सकेंगे।
क्या इन छुट्टियों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी?
जी हां, यदि कोई स्कूल इन आदेशों का उल्लंघन करता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
