छत्तीसगढ़:जंगल में मिली दंपत्ति की सड़ी-गली लाश, फैली सनसनी…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुडुमुड़ा के जंगल में शनिवार शाम महिला और पुरुष की सड़ी-गली लाश मिली है। ग्रामीणों ने जंगल में लाश मिलने की सूचना कटघोरा पुलिस को दी।
सूचना पर एएसपी यूबीएस चौहान, कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच और ग्रामीणों से पूछताछ की। जानकारी मिली कि दोनों मृतक पति-पत्नी हैं। शवों की पहचान आनंदकुंवर अगरिया (55) और पति चरण साय अगरिया (65) के रूप में हुई है।
महिला ग्राम घरीपखना की निवासी थी और शादी के बाद कोरबा ब्लॉक के ग्राम तिलईडांड के पंडरीपानी में रहती थी। कुछ दिनों पहले महिला के भाई का दशगात्र कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने दोनों पति-पत्नी आए हुए थे। 15 नवंबर को वे ग्राम पंडरीपानी के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। शनिवार शाम गुरुडुमुडा के जंगल में सड़ी-गली अवस्था में दोनों की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक दोनों के कोई बच्चे नहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से पहचान करवाई की गई। दोनों दशगात्र कार्यक्रम में गांव शामिल होने गए हुए थे, जहां से घर जाने के लिए वापस निकले थे। दोनों का मोबाइल बंद दिखा रहा था। घटनास्थल के पास से एक बैग और छोटी बोटल भी बरामद की गई है। प्रथम दृष्टि से सुसाइड का मामला नजर आ रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
- सारंगढ़: जल अर्पण दिवस पर गूँजा जल संरक्षण का संकल्प, संजय भूषण पांडे ने बताया जनभागीदारी का महत्व… - February 14, 2026
- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शुरू होगी AI आधारित शिक्षा, SCERT अब शिक्षकों और छात्रों को देगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग… - February 14, 2026
- छत्तीसगढ़:सड़क हादसे में 3 जवान शहीद, CM साय ने जताया शोक, कहा- जांबाजों का जाना अपूरणीय क्षति… - February 14, 2026
