मुंगेली। मुंगेली जिले के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम किरना और सरगांव के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुखारी पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां बाइक सवार युवक ट्रेलर के पहियों में फंस गए और ट्रेलर काफी दूर तक उन्हें घसीटता ले गया।

हिर्री क्षेत्र के ग्राम मोहदा निवासी दिलहरन पटेल (22) और मन्नू पटेल (34) के रूप में हुई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक भाटापारा में सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे। बता दें कि घटना का मुख्य कारण हाईवे पर भारी मात्रा में फैली डस्ट और खराब सड़कें हैं।
डस्ट के कारण साफ रास्ता नहीं दिखने से इन युवकों की बाइक (CG 22 G 1092) ट्रेलर (CG 10 C 6773) के चक्कों में जा फंसी। इस दौरान ट्रक दोनों को काफी दुर तक घसीटतें हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर जगह-जगह फैली डस्ट और खराब सड़कें बड़े हादसों का कारण बन रही हैं। बड़े वाहन गुजरने से डस्ट कोहरे की तरह फैल जाती है, जिससे लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए शासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसों का सिलसिला जारी रहेगा।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
