कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलने लगे तो आश्चर्य ज़रूर होगा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के गीदम में भी ऐसा ही हुआ. यहां कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलना शुरू हो गया.

लोगों ने इसे चमत्कार समझकर बाल्टी भर भरकर निकालना शुरू कर दिया. लेकिन जब असलियत पता चली तो यहां हड़कंप मच गया.
ये है मामला
दरअसल गीदम के बस स्टैंड के पास स्थित बाफना एचपी पेट्रोल पंप की टंकी से पेट्रोल लीकेज होता रहा. बुधवार की शाम को आसपास के लोगों के घरों के कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलने लगा. लोगों ने बाल्टी भर निकालना भी शुरू कर दिया.
लेकिन जैसे ही पता चला कि ये कोई चमत्कार नहीं पेट्रोल पंप टंकी लीक होने के कारण हो रहा है, तो लोगों के होश उड़ गए. तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी गई.
इलाका हुआ सील
इधर इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.वार्ड क्रमांक 12 और 13 के इलाके को सुरक्षा के लिहाज से सील कर दिया है. रातभर यहां टाइट सिक्योरिटी रही. इतना ही नहीं प्रशासन ने बस स्टैंड के पास स्थित बाफना पेट्रोल पंप को भी बंद करवा दिया है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
