बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव के रहने वाले 26 वर्षीय तुषार कुमार को मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हाफिजपुर की रहने वाली लड़की सोनम यादव (बदला हुआ नाम) से सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान प्यार हो गया।

इस प्रेम को सिर्फ दो महीने हुए थे जब लड़की ने अपने प्रेमी से मिलने की इच्छा जताई। लड़का सहमत हो गया, और युवती ने उसे गूगल लोकेशन भेजकर रात में ही अपने घर बुला लिया।

तुषार, बलिया से मऊ जाकर रात के करीब 3 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। वह घर के दूसरे मंजिल पर चढ़ गया, लेकिन गलती से अपनी प्रेमिका के कमरे की बजाय उसकी मां के कमरे में चला गया।
अपरिचित युवक को अपने कमरे में देख मां घबरा गईऔर शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुन वहां हड़कंप मच गया। पडोसी भी भाग कर वहां आ गए। सभी ने युवक को पकड़ लिया और मारना शुरू कर दिया। पिटाई से बचने के लिए प्रेमी ने दो मंजिल ऊपर छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी हालत गंभीर हो गई।
गांववालों ने 112 डायल करके पुलिस को इस बारे में जानकारी। दी पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में ले जाकर इलाज शुरू कराया। स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि वह गूगल लोकेशन का इस्तेमाल कर के आधी रात को वहां पहुंचा था। गलती से वह अपनी प्रेमिका के कमरे में ना जाकर उसकी मां के कमरे में चला गया। गूगल ने लोकेशन में गलती कर दी जिस से उसे ये अंजाम भुगतने पड़े।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
