दंतेवाड़ाः छत्तीसगढ़ में भी अब भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आय़ा है। यहां बाबू और चौकीदार ने सांठगांठ करके उत्तर पुस्तिका बदल दी। इतना ही नहीं परीक्षार्थियों से 5-5 लाख रुपए में सौदा हुआ था। मामले की शिकायत पर 3 परीक्षार्थियों के साथ-साथ बाबू और चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 28 हजार रुपए बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार स्टेनोग्राफर की लिखित परीक्षा 26 अगस्त को हुई थी और 19 सितंबर को कौशल परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा स्टेनोग्राफर के 1 पद और सहायक ग्रेड के 4 पदों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद सुरक्षा के बीच सीसी टीवी की निगरानी में न्यायालय में स्ट्रांग रूम बनाकर अंसर सीट रखी गई थी और यहीं पर आरोपियों ने अंसर सीट बदल दी थी। यह गड़बड़ी चौकीदार गणेश मरकाम और बाबू पूनमचंद यादव के द्वारा की गई थी। पुलिस ने इस मामले में रीडर पुनम चंद यादव, चौकीदार गणेश राम मरकाम, पुरूष अभ्यर्थी दीपक कुमार देवांगन, महिला अभ्यर्थी सावित्री अलेन्द्र, प्रीति नेताम को गिरफ्तार किया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
