अक्टूबर 2024 में त्योहारों के चलते बैंकों की छुट्टियों की लंबी लिस्ट जारी की गई है। इस बार पूरे महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम निपटाना है, तो इस सूची को ध्यान से देख लें ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

अक्टूबर में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे
अक्टूबर में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली जैसे बड़े त्योहार शामिल हैं। साथ ही, हर महीने की तरह दूसरा और चौथा शनिवार और चार रविवार भी छुट्टियों में गिने जाएंगे। आइए, अक्टूबर की बैंक छुट्टियों की पूरी सूची पर नजर डालते हैं:
अक्टूबर 2024 में बैंक हॉलिडे की पूरी सूची
2 अक्टूबर (सोमवार): गांधी जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
3 अक्टूबर (गुरुवार): शारदीय नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
10 अक्टूबर (गुरुवार): महा सप्तमी के अवसर पर बैंकों की छुट्टी।
11 अक्टूबर (शुक्रवार): महानवमी के अवसर पर छुट्टी।
12 अक्टूबर (शनिवार): आयुध पूजा, दशहरा, और दूसरा शनिवार—तीनों कारणों से छुट्टी रहेगी।
13 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
17 अक्टूबर (गुरुवार): कटि बिहू (असम) और प्रगट दिवस (वाल्मीकि जयंती) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
26 अक्टूबर (शनिवार): परिग्रहण दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथे शनिवार के चलते छुट्टी।
27 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
31 अक्टूबर (गुरुवार): नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन और दिवाली के कारण बैंकों की छुट्टी।
इसके अलावा स्कूलों की बात करें तो अक्टूबर 2024 में त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों के चलते कुल 9 दिन का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
गांधी जयंती (2 अक्टूबर, बुधवार):
महात्मा गांधी का जन्मदिन 2 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, और इस दिन बैंक, स्कूल, कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहते हैं। 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जो गांधी जी के अहिंसक प्रतिरोध की वैश्विक मान्यता को दर्शाता है।
महानवमी (11 अक्टूबर, शुक्रवार):
नवरात्रि का नौवां दिन, जिसे महानवमी कहा जाता है, पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, बैंक और अधिकांश दफ्तरों में अवकाश रहता है।
दशहरा (12 अक्टूबर, शनिवार):
2024 में दशहरा 12 अक्टूबर को पड़ेगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होता है। दशहरा के अवसर पर स्कूल, कॉलेज, बैंक, और अन्य दफ्तरों में छुट्टी रहती है।
दिवाली (31 अक्टूबर, गुरुवार):
इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दिवाली के लिए अधिकतर जगहों पर दो दिन का अवकाश दिया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान राम 14 वर्षों का वनवास समाप्त कर अयोध्या लौटे थे, और उनके स्वागत में दीप जलाए गए थे।
अक्टूबर में इन प्रमुख छुट्टियों के अलावा रविवार और अन्य अवसरों पर भी अवकाश रहेगा। इन सार्वजनिक छुट्टियों को ध्यान में रखकर अपने सभी जरूरी काम समय से निपटा लें।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
