रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है. जहां जीजा ने 6 महीने तक डरा धमकाकर अपनी साली के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है. वहीं नाबालिग की तबियत बिगड़ने पर जब उसे डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने 6 महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी.

जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर जीजा के खिलाफ पॉस्को एक्ट तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील निवासी एक युवती की शादी मंगलौर कस्बे में हुई. जिसकी एक 17 साल की बहन भी है. जिसे देख युवती की नियत डोल गई. उसके बाद साली के साथ जीजा लगातार 6 महीने तक हवस की प्यास बुझाता रहा. साथ ही नाबालिग को किसी को न बताने की धमकी दी.
वहीं जब नाबालिग की अचानक तबियत बिगड़ी तो परिजन तत्काल एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया तो वह 6 माह की गर्भवती निकली. उसके बाद परिजनों ने लड़की से बात की तो उसने जीजा के काली करतूतों की पोल खोल दी. मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी जीजा के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है. आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
