जशपुर। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा सन्ना इलाके के भादू के पास घटित हुई है। बताया जा रहा है कि एक बाईक में सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनो युवक सामरी इलाके के निवासी है। कल दोनो सन्ना के सामर भड़िया गाँव आये थे। शाम को जब दोनो अपने घर सामरी की ओर लौट रहे थे, तभी भादू के पास एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और दोनो खून से लथपथ बेहोश हो गए।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

