रायपुर। राजधानी के आज़ाद चौक थाना इलाके में एक ट्रांसफार्मर में बारिश की वजह से आग लग गई। मामलें में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात बारिश की वजह से ट्रांसफार्मर में शार्ट – सर्किट की वजह से आग लगी जिसे मौके पर दमकल गाडी ने पहुंचकर बुझा भी दिया है।

आग की सूचना मिलते ही आज़ाद चौक पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम वजह से तेजी से मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास इक्कठे हुए लोगों को हटाया। साथ ही कुछ गाड़ियों को भी दूर किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
