छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुई लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. सुराकछार मेन माइंस के इस लूटकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि माइंस में तैनात सुरक्षा कर्मी ही निकला, जिसने खुद ही रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

बांकीमोंगरा थाना इलाके के SECL सुराकछार मेन माइंस के कांटाघर नंबर 3 में 12 अगस्त की रात हुई इस घटना में सुरक्षा कर्मी पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार ने 13 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 02:30 बजे 4-5 अज्ञात लोग वहां पहुंचे और सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर मारपीट की. इसके बाद, वे कांटाघर में लगी बैटरी, कम्प्यूटर सिस्टम और CCTV का NVR चोरी कर ले गए. साथ ही, गार्ड का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया. सुरक्षा कर्मी ने बताया कि लुटेरों ने उत्पात मचाते हुए सब कुछ तहस-नहस कर दिया.
कैसे हुआ घटना का खुलासा ?
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की. सबसे पहले पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल का पता लगाने के लिए उसे सर्विलांस में लिया गया. तब गुम हुआ मोबाइल आरोपी अश्वनी कैवर्त नाम के एक शख्स के पास से बरामद हुआ. जब अश्वनी कैवर्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि इस लूटकांड में उसके साथ राकेश साहू, मुकेश साहू और तीन अन्य लोग शामिल थे. उसने बताया कि यह पूरी घटना सुरक्षा कर्मी पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार के कहने पर ही अंजाम दी गई थी.
पुलिस को लगातार किया गुमराह
जब पुलिस ने सुरक्षा कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने शुरुआत में गुमराह करने की कोशिश की. हालांकि, जब पुलिस ने उसके और अन्य आरोपियों के बीच हुई मोबाइल बातचीत की रिकॉर्डिंग उसे सुनाई, तो वह टूट गया और सारा सच उगल दिया.
फरार आरोपियों की तलाशी जारी
पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
