बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मटियारी स्थित प्राथमिक शाला में छात्रा से बर्तन धुलवाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में जांच करने पर सही पाया गया। इसके बाद स्कूल के संकुल शैक्षिक समन्वयक और 2 टीचरों, स्वीपर को सस्पेंड कर दिया गया है।

इसके साथ ही प्रधान पाठक सहित 5 टीचरों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रभारी प्राचार्य और अन्य अफसरों को भी नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने मटियारी के संकुल शैक्षिक समन्वयक हरनारायण सिंह गौतम, प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ शिक्षिका शारदा नारवानी और कुमारी मरियम बरवा को निलंबित किया है। स्वीपर लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी को बर्खास्त कर दिया गया है।
इस स्कूल में नए टीचरों की मांग
कलेक्टर अविनाश शरण ने मटियारी स्थित हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मी नारायण साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा सुनीता ध्रुव और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवी चन्द्राकर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्राथमिक जांच के आधार पर मटियारी प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक प्रताप सत्यर्थी, शिक्षक स्नेह लता भारद्वाज, सुपर्णा टेंगवर, रामलाल यादव, सरोज जायसवाल और सोनू यादव का तबादला करने का संयुक्त संचालक लोक शिक्षा को निर्देशित किया गया है। स्कूल मे नए टीचरों की मांग की है।
ये है मामला
दरअसल, वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि, एक छात्रा बर्तन साफ कर रही है, जो अंदर से जला हुआ है। वीडियो को एक महिला ने रिकॉर्ड किया है। वह बच्ची से पूछ रही है कि बर्तन धुलने के लिए किसने कहा है। इस पर बच्ची कह रही है, मैडम बोली हैं। फिर महिला पूछती है कि मैडम लोग चाय पिए हैं? तो बच्ची कहती है हां मैडम लोग पिए हैं, लेकिन हमें नहीं दिए हैं। बच्ची कह रही है कि मैडम बोलती है धुलने के लिए तो मना भी नहीं कर सकते है।
वायरल वीडियो पर की कार्रवाई
उन्होंने ने पूछा तो कहा, चपरासी आता है कि नहीं, वह घर में सोया रहता है। फोन कर बुलाने पर भी नहीं आता है। बच्ची बता रही है ,हाथ से नहीं छूट रहा है, जला वाला हिस्सा तो तार में छुटाकर लाओ, मैडम बोली हैं। उस महिला ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में डाल दिया । यहां वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया और मामले की जांच की। जिसमें सही पाये जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कौशिक ने संभागीय विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर की टीम की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
