कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलती पैसेंजर ट्रेन के सामने एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। जिससे ट्रेन में दबकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन कन्हारगांव सब स्टेशन पर दोपहर करीब 3 बजे पहुंची थी। इसी दौरान अज्ञात महिला ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर महिला की शिनाख्ती में जुट गई है।
भानुप्रतापपुर एडिशनल एसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि, अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर जा रही ट्रेन के चालक ने सूचना दी थी कि एक महिला ट्रेन के सामने कूद गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद भानुप्रतापपुर पुलिस की टीम पहुंचकर अज्ञात महिला की पहचान कार्रवाई कर रही है। यह महिला कौन है, जिसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। महिला की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। जिससे महिला की पहचान की जा सके। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
