उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक तांत्रिक ने दिल्ली से आईं दो चचेरी बहनों के साथ रेप किया है. तांत्रिक ने भूत उतारने के नाम पर दोनों बहनों को कमरे में ले गया.

इसके बाद जबरदस्ती कपड़े उतार दिए और बारी-बारी से दाेनों से दुष्कर्म किया.
जानकारी के मुताबिक दो चचेरी बहनें भूत उतारने के लिए तांत्रिक के पास गई थीं. तांत्रिक ने उन्हें पूजा कराने के बहाने अलग कमरे में बुलाया और वहां पर दुष्कर्म किया. इसके साथ ही, तांत्रिक ने पीड़ितों को धमकी भी दी कि यदि उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो वह तंत्र विद्या से उन्हें मार डालेगा.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़ित बहनें दिल्ली लौटने के बाद अपनी मां और चाची के साथ घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने मथुरा जाकर गोवर्धन थाना में तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी तांत्रिक नंदलाल, जो गोवर्धन बस स्टैंड के पास सैनी मोहल्ला का निवासी है, के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
