छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक 13 साल के मासूम बच्चे को पिता ने खेलने के लिए मोबाइल देने से मना किया तो उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सुबह बाथरूम में दादी ने फांसी पर बच्चे का शव लटकते हुए देखा और सभी के पैरों तले ज़मीन खिसक गई. मामला जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

बाथरुम में लटका था शव
जानकारी के मुताबिक़ अशोक नगर के रहने वाले देवानंद जायसवाल के बेटे की तबियत खराब थी. उसने खेलने के लिए अपने पिता से मोबाइल मांगा. रात ज़्यादा होने और बच्चे की तबियत खराब होने के कारण पिता ने बच्चे को मोबाइल देने से मना कर दिया. इसके बाद सभी सो गए. रात ढाई बजे दादी ने बाथरूम में देखा तो बच्चें का शव लटक रहा था. ये देखते ही दादी के होश उड़ गए. सभी को आवाज लगाकर जगाया तो पैरों तले ज़मीन खिसक गई.
परिजन बच्चे के शव उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर गए. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जांच कर रही पुलिस
इसकी सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. सरकंडा थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अफसरों ने मीडिया को बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. बच्चे के पिता से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल बात सामने आई है कि मोबाइल नहीं देने पर नाराज होकर बच्चे ने खुदखुशी की है. पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ और स्पष्ट हो पायेगा.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
