सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार की रात बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बिस्तर पर दोनों की लाश मिली है। सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, ग्राम मुक्ता निवासी मगन गबेल (60) और पत्नी बुधवारा बाई (55) घर पर किराना दुकान चलाते थे। साथ ही खेती बड़ी कर अपना जीवन यापन करते थे। मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद दोनों कमरे में सोने चले गए। तभी अज्ञात हमलावरों ने सोते समय उनकी हत्या कर दी।
जब बुधवार को दुकान नहीं खुली तो पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो दोनों की बिस्तर पर लाश पड़ी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम और बिलासपुर से फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया। मालखरौदा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि, घर के कमरे में रखे अलमारी का सामान बिखरा मिला है। इसलिए चोरी की आशंका जताई जा रही है। घर में दोनों पति-पत्नी अकेले रहते थे। उनके कोई बच्चे नहीं है। इसलिए क्या कुछ चोरी हुआ है, इसका पता नहीं पाया है। हत्या के बाद ग्रामीणों के बीच कारण को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि संपत्ति विवाद भी चल रहा था। इस ओर भी आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को पीएम किया जाएगा। साथ ही आस-पास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
