गोबरा नवापारा क्षेत्र में प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा कि लड़के और लड़की दोनों नाबालिग हैं. दोनों की उम्र 17 साल है.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध था. आरोपी पीड़िता को अपने घर ले आया था, जहां उन्होंने पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके चलते लड़की गर्भवती हो गई. वर्तमान में पीड़िता को ढाई महीने का गर्भ है.
इस मामले की शिकायत पर गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हे. उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64, 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज कर उसे आज किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- जिला मुख्यालय की बदहाल तस्वीर: सड़कें उखड़ीं, स्ट्रीट लाइटें बंद और नालियों का गंदा पानी सड़क पर! - September 25, 2026
- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
