बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौकीडीही गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है. इस घटना से गांव में मातम पसर गया है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, डौकीडीही गांव में मुरुम के लिए खोदे गए भाटापारा तालाब के पास कल शुक्रवार की शाम 7 बजे दो बच्चे खेलते-खेलते तालाब में डूब गए. उनके परिजन जब उन्हें ढूंढने के लिए निकले तो एक बच्चे का चप्पल तालाब के किनारे मिला. इस दौरान देखा गया कि दोनों बच्चे तालाब में डूबे हुए थे. जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया और फौरन अंडा के ज्योति नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद उनके शवों को रात में घर लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई. मृतकों का नाम लक्की साहू (उम्र 4 वर्ष) और मयंक साहू (उम्र 4 वर्ष) बताया जा रहा है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
