जांजगीर-चांपा। जिले के साईबर सेल के माध्यम से कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से हथियार मंगाये जाने की सूचना के बाद साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में 35 चाकू और 8 नग लाइटर वाला गन बरामद किया गया है।

उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाया गया कि आनलाईन चाकू मंगाने वालों में युवा वर्ग के लोग हैं, जिसमें ज्यादातर 20 से 25 वर्ष के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई। इस हेतु पुलिस के द्वारा पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दिया गया, उपरोक्त बरामद किया गये चाकू अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंगसाइट से मंगाए गए थे। भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जाएगा, साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी।
इस मामले में जांजगीर पुलिस ने बताया कि साइबर सेल के द्वारा तकनीकी जानकारी मंगाई गई थीं। जिसमे ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई, जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगाए हैं, ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किए गए तथा उन सभी को इस प्रकार के हथियार मांगने का कारण पूछा गया, जिसमें उनके द्वारा संतुष्टिपूर्वक स्पष्ट कारण नहीं बताया गया जो सभी धारदार हथियारों को बरामद कर जप्त किया गया एवं इनके धारकों को समझाइश दिया गया तथा जिन लोगों ने ऐसा आर्डर कराया था, किंतु आर्डर रिसीव नहीं हुआ था। उन सभी के आर्डर कैंसिल कराए गए। आगे से इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइए दी गई।उक्त कार्यवाही पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, ASI विवेक कुमार सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. सिदार सिंह पैकरा, रोहित कहरा, आनंद सिंह, अर्जुन यादव म.आर दिव्या सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
